कश्मीर में आज मनाया जा रहा है काला दिवस 73 साल पहले पाकिस्तान ने कराई थी हिंसा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कश्मीर में आज मनाया जा रहा है काला दिवस 73 साल पहले पाकिस्तान ने कराई थी हिंसा


 श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज काल दिवस (Black day) मनाया जा रहा है आज ही के दिन 22 अक्टूबर 1947 को पाकिस्तानी आक्रमणकारियों ने अवैध रूप से जम्मू-कश्मीर में प्रवेश किया और लूटपाट और अत्याचार किए थे इस दिन को भारत ब्लैक डे के रूप में मना रहा है। 


पाकिस्तान ने किया था हमला

पाकिस्तानी सेना समर्थित कबायली लोगों के लश्कर (मिलिशिया) ने कुल्हाड़ियों, तलवारों और बंदूकों और हथियारों से लैस होकर कश्मीर पर हमला कर दिया, जहां उन्होंने पुरुषों, बच्चों की हत्या कर दी और महिलाओं को अपना गुलाम बना लिया था. निर्दयता के साथ पाकिस्तान हमले में बच्चों और महिलाओं के साथ क्रूरता की गई थी. मिलिशिया ने घाटी में पूरी संस्कृति को ही नष्ट कर दिया था. 73 साल पहले हुई इस घटना के कश्मीर के लोग अभी तक नहीं भूले हैं. 

ऐसे किया था हमला 

पाकिस्तान सेना ने प्रत्येक पठान जनजाति को 1,000 कबायलियों वाला लश्कर बनाने की जिम्मेदारी दी. उन्होंने फिर लश्कर को बन्नू, वन्ना, पेशावर, कोहाट, थल और नौशेरा में ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा. इन स्थानों पर पाकिस्तान के ब्रिगेड कमांडरों ने गोला-बारूद, हथियार और आवश्यक कपड़े प्रदान किए।