भर्तियां भोपाल MP के युवाओं के लिए खुशखबरी, 4 हजार पदों पर पुलिस की निकली भर्तियां - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

भर्तियां भोपाल MP के युवाओं के लिए खुशखबरी, 4 हजार पदों पर पुलिस की निकली भर्तियां


 

भोपाल :  मध्यप्रदेश। प्रदेश में वैश्विक महामारी का संकट जहां थमने लगा है वही संक्रमण के कम प्रभाव के साथ अब कई परियोजनाओं पर कार्य धीरे - धीरे चलने लगे है इस बीच ही प्रदेश के शिक्षित युवाओं के लिए खुशखबरी आईं है जहां प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने पुलिस विभाग में आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
पीईबी द्वारा जारी कार्यक्रम में इन बातों का किया जिक्र
इस संबंध में बताते चले कि, प्रदेश के प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने भर्ती का कार्यक्रम जारी किया है जिसमें पीईबी द्वारा जारी सूचना के अनुसार आरक्षक संवर्ग की भर्ती प्रक्रिया चुनाव बाद 25 नवंबर से प्रारंभ होगी। ऑनलाईन आवेदन पत्र 24 दिसंबर से प्राप्त किए जाएंगे। आनलाईन आवेदन पत्र भरे जाने की अंतिम दिन 7 जनवरी, 2021 रखी गई है। आवेदन पत्र 12 जनवरी, 2021 तक संशोधन किए जा सकेंगे। आरक्षक संवर्ग की परीक्षा 6 मार्च, 2021 से प्रारंभ होगी। बताते चले कि, पदों एवं आयु संबंधी विस्तृत जानकारी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर उपलब्ध है। आरक्षक संवर्ग के लगभग 4 हजार पदों पर भर्ती होना है।
बोर्ड कर सकता है तारीख और पदों की संख्या में बदलाव
इस संबंध में आपको बता दे कि, बोर्ड ने अपने आदेश में स्पष्ट भी किया है कि, तारीख और पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है। पदों की आयु सीमा के लिए वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर पूरी जानकारी दी गई है। जहां बता दे कि, इसमें रेडियो और सामान्य सिपाही के पदों पर भर्ती होना है।