मुंबई पुलिस कमिश्नर का खुलासा, रिपब्लिक TV पैसे देकर बढ़वाता था TRP, 2 चैनलों के मालिक भी गिरफ्तार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मुंबई पुलिस कमिश्नर का खुलासा, रिपब्लिक TV पैसे देकर बढ़वाता था TRP, 2 चैनलों के मालिक भी गिरफ्तार

 


मुंबई : मुंबई पुलिस ने गुरुवार को फॉल्स टीआरपी रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा किया। पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रिपब्लिक टीवी समेत 3 चैनल पैसे देकर टीआरपी खरीदते थे। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन चैनलों से जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। ये चैनल पैसे देकर टीआरपी बटोरते हैं।

कमिश्नर ने कहा कि हमें ऐसी सूचना मिली थी कि फेक प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने छानबीन की और इस रैकेट का  पर्दाफाश किया। रिपब्लिक के प्रमोटर और डायरेक्टर के खिलाफ जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों ने यह बात स्वीकार की है कि ये चैनल पैसे देकर टीआरपी बदलवाते थे।                                                       TRP full form होता है Television Rating Point एक ऐसा Tool Provide करता है. जिसके द्वारा ये पता लगाया जाता है की कौन TV Channel सबसे ज्यादा देखा जा रहा है या कौन सा Serial सबसे ज्यादा देखा जा रहा है. TRP के द्वारा ये देखा जाता है की कौन Television Show कितना Popular है और लोग उसे दिन में कितने बार और कितने समय के लिए देखे रहे है।