मध्यप्रदेश कक्षा 01 से 08 वीं तक 30 नवम्बर तक बंद रहेंगी कक्षायें राज्य शासन के हुये आदेश जारी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मध्यप्रदेश कक्षा 01 से 08 वीं तक 30 नवम्बर तक बंद रहेंगी कक्षायें राज्य शासन के हुये आदेश जारी



 30 नवम्बर तक बंद रहेंगी आठवीं तक की कक्षाएँ

 


COVID19 संक्रमण को दृष्टिगत राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि कक्षा 1 से 8वीं तक की कक्षाओं के लिए प्रदेश के समस्त शासकीय/अशासकीय स्कूल 30 नवम्बर, 2020 तक बन्द रहेंगे। पूर्व में जारी निर्देशों के अनुरूप डिजीटल मोड से लर्निंग कक्षाएं जारी रहेंगी।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय समसंख्यक आदेश 12 अक्टूबर के अनुसार कक्षा 1 से 8वीं तक की कक्षाएँ 15 नवम्बर 2020 तक बंद रखे जाने एवं कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिये माता-पिता/अभिभावकों की अनुमति से विद्यालय आने की अनुमति दी गई थी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं विभागीय समसंख्यक आदेश 12 अक्टूबर के अनुसार यथावत संचालित रहेंगी।