Jabalpur Collecter गुरूवार 12 नवम्बर की ब्रीफिंग में अपडेट देते जबलपुर कलेक्टर कर्म वीर शर्मा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Jabalpur Collecter गुरूवार 12 नवम्बर की ब्रीफिंग में अपडेट देते जबलपुर कलेक्टर कर्म वीर शर्मा


 जबलपुर - कलेक्टर श्री IAS Karmveer Sharma ने ठण्ड और बढ़ते वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से सचेत रहने का आग्रह नागरिकों से किया है ।  आज गुरुवार 12 नवम्बर की ब्रीफिंग में श्री शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जबलपुर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के संकेत मिले हैं । यही वह समय है जब हमें और ज्यादा सतर्कता एवं सावधानी बरतनी होगी । खासतौर पर बुजुर्गों और कोमोरबिडिटी वाले मरीजों का विशेष ध्यान रखना होगा । कलेक्टर ने कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का अनुरोध भी नागरिकों से किया है । उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को चेतावनी की तरह लें, इसे समझें और कोरोना के बेसिक सिद्धांतो का कड़ाई से पालन करें