02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार चुराई हुई 07 मोटर सायकिलें कीमती 4 लाख रूपये की जप्त - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार चुराई हुई 07 मोटर सायकिलें कीमती 4 लाख रूपये की जप्त


जबलपुर : थाना अधारताल अपराध क्र. 1073/2020 , 1074/2020, 1082/2020, 1084/2020 -धारा 379 भादवि एवं इस्तगासा क्र. 06/2020 धारा 41(1-4) जाफौ/379 भादवि


 नाम पता गिरफ्तार आरोपी- 

(1) आदित्य झा पिता कृष्णेन्द्र झा उम्र 32 वर्ष निवासी सुहागी अधारताल

(2) अमर कोरी उर्फ काली पिता राममिलन कोरी  उम्र 20 वर्ष निवासी पटेल नगर महाराजपुर अधारताल 

 

जप्ती - चुराई हुई 07 मोटर सायकिलें  कीमती लगभग 04 लाख रूपये हजार रूपये की

              वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं चोरी गये वाहनो  की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक  जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जेल से रिहा हुये एवं पूर्व में पकड़े गये वाहन चोरों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा स्थान एवं समय बदल बदल कर संदिग्धों की चैकिंग हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को आदेशित किया गया है।


               आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  शहर  उत्तर  श्री अगम जैन (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्री अशोक तिवारी के मार्ग निर्देशन में थाना अधारताल की टीम को 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चुराये हुये 7 मोटर सायकिलें कीमती लगभग 4 लाख रूपये के बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।  


               दिनांक 11-11-2020 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि थाना अधारताल अंतर्गत बबली होटल के पास करोंदा बाईपास में दो लड़के एक मोटर सायकिल बहुत ही कम कीमत में बेचने की बात कर रहे है, सम्भवतः मोटर सायकिल चोरी की है। सूचना पर घेराबंदी कर दबिश दी, जहाॅ एक मोटर सायकिल  पर एक व्यक्ति बैठा था तथा दूसरा लड़का बाजू से खड़ा था जो पुलिस को देखकर भागने लगा  घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा एवं नाम पता पूछा, मोटर सायकिल में बैठने वाले व्यक्ति ने अपना नाम आदित्य झा पिता कृष्णेन्द्र झा उम्र 32 वर्ष निवासी सुहागी अधारताल एवं  खड़े व्यक्ति ने अपना नाम अमर कोरी उर्फ काली पिता राममिलन कोरी  उम्र 20 वर्ष निवासी पटेल नगर महाराजपुर अधारताल  बताया, जिनसे ली हुई मोटर सायकिल क्रमांक  एमपी 20 एम डी 7147 के सम्बंध मे पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकिल  थाना मदनमहल के अग्रवाल कालोनी से चोरी करना स्वीकार किया  जिसे जप्त करते हुये सघन पूछताछ की गयी तो 04 मोटर सायकिल थाना अधारताल क्षेत्र से एवं 01 मोटर सायकिल थाना संजीवनी नगर तथा 01 मोटर सायकिल थाना रांझी क्षेत्र से चुराना स्वीकार करते हुये अपने अपने घरों मे छिपाकर रखना बताये दोनों के घरों पर दबिश देते हुये चुराई हुई अन्य 6 मोटर सायकिल इस प्रकार कुल 7 मोटर सायकिलें कीमती 4 लाख रूपये की जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के  विरूद्ध धारा 41 (1-4) जाफौ/379,  भारतीय दंड विधान के तहत कार्यवाही करते हुये थाना अधारताल में पंजीबद्ध चारों अपराधो मे गिरफ्तारी करते हुये अन्य 03 जप्त मोटर सायकिलों के  वाहन मालिकों को सूचित किया जा रहा है।  

उल्लेखनीय भूमिकाः  02 शातिर वाहन चोरोें को गिरफ्तार कर  चुरायी हुई 07 मोटर सायिकलें जप्त करने मे थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा, उप निरीक्षक अनिल कुमार, भरत बागरी, गरिमा मिश्रा, प्रधान आरक्षक संतोष पाण्डे, पवन तिवारी, मोहन सिंह , रितेश शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।