जबलपुर 24 घंटे में 29 नये कोरोना पोजिटिव केस पाये गये 1 वयकति की हुई मौत - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर 24 घंटे में 29 नये कोरोना पोजिटिव केस पाये गये 1 वयकति की हुई मौत


 जबलपुर जिले में आज कोरोना के  29 नये मरीज मिले।  

वहीं अब तक कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 43 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए 


अब तक 12 हजार 294 कोरोना मरीज हुये स्वस्थ


रिकवरी रेट हुआ 94.35 प्रतिशत                                                                                        


जबलपुर :  कोरोना से स्वस्थ होने पर शनिवार 7 नवम्बर को 43 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 626 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 29 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 43 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 294 हो गई है । जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 94.35  प्रतिशत हो गया है । अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 94.35  प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 29 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 13 हजार 029 हो गई है । बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 211 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 524 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 944 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।