जबलपुर 24 घंटे में 61 नये कोरोना पोजिटिव केस पाये गये - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर 24 घंटे में 61 नये कोरोना पोजिटिव केस पाये गये


 जबलपुर जिले में आज कोरोना के  61 नये मरीज मिले। 

वहीं अब तक कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 36 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए 


अब तक 12 हजार 444 कोरोना मरीज हुये स्वस्थ

रिकवरी रेट घटकर 94.24 फीसदी हुआ

                                                                                        


जबलपुर : कोरोना से स्वस्थ होने पर बुधवार 11 नवम्बर को 36 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 2 हजार 062 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 61 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 36 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 444 हो गई है । कोरोना के नये मरीजों की संख्या बढ़ने से जबलपुर का रिकवरी रेट घटकर अब 94.24 प्रतिशत हो गया है । कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 61 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 13 हजार 204 हो गई है । बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या अभी 212 ही है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस भी बढ़कर अब 548 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 916 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।