जबलपुर पुलिस ने गुमे हुए 82 मोबाईल कीमती लगभग 11 लाख रुपये के तलाश कर मोबाईल धारको को किये वापस - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर पुलिस ने गुमे हुए 82 मोबाईल कीमती लगभग 11 लाख रुपये के तलाश कर मोबाईल धारको को किये वापस



 गुमे हुए 82 मोबाईल कीमती लगभग 11 लाख रुपये के तलाश कर मोबाईल धारको को जबलपुर पुलिस द्वारा किये गए वापस

           

            पुलिस अधीक्षक श्री सिद्वार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्ग निर्देशन में जबलपुर पुलिस की सायबर सेल टीम के द्वारा वर्ष 2020 के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में क्रमषः 122 एवं 100 तथा 56 गुम मोबाईलो को तलाश कर मोबाईल धारको को वापस किये जा चुके है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 33 लाख रूपये थी। इसी प्रकार वर्ष 2020 के चतुर्थ चरण में 82 गुम मोबाईलों की तलाष पतासाजी की जाकर आज दिनांक 10.11.2020 को मोबाईल धारकों को उनके गुम मोबाईल वापस


                         इसके अतिरिक्त सायबर सेल द्वारा वर्ष 2020 में आम नागरिकों के साथ हो रहे एटीएम फ्राॅड/पेटीएम फ्राॅड संबंधी प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए आवेदकों को लगभग 06 लाख 80 हजार रूपये वापस कराये जा चुके है।

 *अपील-* पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्वार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने आम नागरिकों से अपील की है कि गुमें हुए मोबाईल की शिकायत संबंधित थाने में करते हुए उस शिकायत की छाया प्रति एवं मोबाईल बिल की छायाप्रति को सायबर सेल जबलपुर हेल्प लाईन नम्बर 7587616100 या  cybercelljabalpur@gmail.com  पर भेजें ताकि गुम हुए मोबाईल का शीघ्रता से पता किया जा सके ।


 उल्लेखनीय भूमिका - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल के मार्ग निर्देशन में गुम हुए मोबाईल की तलाश कर उनकी बरामदगी में सायबर सेल से उप निरीक्षक श्री नीरज सिंह नेगी, आरक्षक राजेश शर्मा, राजा मिश्रा, आदित्य परस्ते, दुर्गेष दुबे, चन्द्रिका पडवार, सौरभ शुक्ला ,नवनीत चक्रवर्ती, अभिषेक मिश्रा, भगवान सिंह, अभिदीप भट्टाचार्य, कृष्णा तिवारी, दीपक मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही । पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्वार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की हैं ।