मीडिया की गाड़ीयों से भिड़ा कमलनाथ का काफिला कई कारें हुई क्षतिग्रस्त - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मीडिया की गाड़ीयों से भिड़ा कमलनाथ का काफिला कई कारें हुई क्षतिग्रस्त



भोपाल: मध्यप्रदेश राजधानी भोपाल आज सुबह वीआईपी रोड पर मीडिया की कार से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की काफिले की गाड़ियां आपस में जोरदार तरीके से भिड़ गई ,जिसमें 06 से ज्यादा गाड़ियों  के क्षतिग्रस्त और 02 लोगों के घायल होने की खबर निकल कर आ रही है, जबकी सोशल मीडिया पर यह खबरें वायरल  होने लगीं थी कि कमलनाथ का काफिला मुख्यमंत्री शिवराज के काफिले से भिड़ गया, जिसका बीजेपी ने खंडन कर दिया  है। जानकारी के अनुसार एक तरफ कमलनाथ अपने काफिले के साथ भोपाल एयरपोर्ट से लौट रहे थे वही दूसरी तरफ कवरेज   मीडिया की गाड़ी कवरेज के लिए जा रही थी इस दौरान VIP Road पर यह हादसा हो गया और गाड़ियां आपस में टकरा गईं । कई गाड़ियों के क्षतिग्रस्त और 02 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बताया ये भी जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस को पूर्व सीएम कमल नाथ के निकलने की जानकारी थी  जिसके चलते यह घटना हो गई।  हादसा किन कारणों से घटित  हुआ इस की जानकारी अभी  नहीं हो पाई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  के स्पोकपर्सन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है  कि कमल नाथ जी का काफिला मीडिया की कवरेज  गाड़ी से टकराया है न कि शिवराज सिंह चौहान जी के काफिले से शिवराज सिंह चौहान जी के काफिले की कोई भी कार क्षतिग्रस्त नहीं हुई है वह तो भोपाल के औचक निरीक्षण पर निकले है।