Jabalpur Collecter बुधवार 11 नवम्बर की ब्रीफिंग में अपडेट देते जबलपुर कलेक्टर कर्म वीर शर्मा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Jabalpur Collecter बुधवार 11 नवम्बर की ब्रीफिंग में अपडेट देते जबलपुर कलेक्टर कर्म वीर शर्मा


 जबलपुर - कलेक्टर श्री IAS Karmveer Sharma ने कोरोना का संक्रमण दोबारा न बढे इसके लिये ज्यादा सतर्कता बरतने का अनुरोध नागरिकों से किया है । आज बुधवार 11 नवम्बर की ब्रीफिंग में कोरोना सबंधी अपडेट देते हुये श्री शर्मा ने कहा कि ठण्ड के दिनों में कोरोना के संक्रमण की चेन बढ़ने की आशंका पहले से ही व्यक्त की जा रही है । इसके ट्रेंड नजर आने भी लगे हैं और कई दिनों बाद आज कोरोना के 61 मरीज सामने आये हैं । कलेक्टर ने कहा कि यह ज्यादा सावधान रहने का समय है और कोरोना के बेसिक नियमों का सख्ती से पालन करने का समय है । उन्होंने कहा कि लोग अनावश्यक घर से बाहर न निकलें , अनिवार्य रूप से मास्क पहनें, फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन करें और बार-बार साबुन से हाथ धोते रहें या सेनिटाइज करते रहें । कलेक्टर ने परिवार के बुजुर्गों, दस वर्ष से कम आयु के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील भी नागरिकों से की । उन्होंने  कहा कि बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने दें और यदि  वे किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उनकी दवाइयां नियमित रूप से देते रहें ।