Jabalpur Collecter शुक्रवार 20 नवम्बर की ब्रीफिंग में अपडेट देते हुए कहा यदि हमने थोड़ी सी भी चूक की तो कोरोना के केस और बढ़ सकते हैं - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Jabalpur Collecter शुक्रवार 20 नवम्बर की ब्रीफिंग में अपडेट देते हुए कहा यदि हमने थोड़ी सी भी चूक की तो कोरोना के केस और बढ़ सकते हैं


 जबलपुर - कलेक्टर Karmveer Sharma ने शुक्रवार 20 नवम्बर की ब्रीफिंग में  अपडेट देते हुये कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये लोगों से और ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की है । श्री शर्मा ने कहा कि ठण्ड और त्यौहारों के दौरान हुये मूवमेंट के कारण जिले में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं । पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों में यह परिलक्षित भी हो रहा है । उन्होंने कहा कि यही वह समय है जब हमें अतिरिक्त सतर्कता बरती होगी और कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा । श्री शर्मा ने कहा कि यदि हम नियमों का सख्ती से पालन करेंगे तो कोरोना के संक्रमण को यही रोक सकेंगे और यदि हमने थोड़ी सी भी चूक की तो कोरोना के केस और बढ़ सकते हैं ।