social media पर  डीएम अन्‍नावि दिनेश कुमार की पत्‍नी का वीडियो वायरल देखें वीडियो - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

social media पर  डीएम अन्‍नावि दिनेश कुमार की पत्‍नी का वीडियो वायरल देखें वीडियो


 ललितपुर

यूपी के ललितपुर में रविवार को social media पर  डीएम अन्‍नावि दिनेश कुमार की पत्‍नी का एक वीडियो वायरल होता रहा। इस वीडियो में दिख रहीं डीएम की पत्‍नी राजकुमारी रोते हुए पति और ससुराल वालों पर उत्‍पीड़न का आरोप लगाते हुए मदद की गुहार लगा रही थीं। वायरल वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लोगों ने डीएम की पत्‍नी को न्‍याय दिलाने की मांग की  वायरल वीडियो में डीएम की पत्‍नी ने आरोप लगाया था कि उनके पति दूसरी शादी करना चाहते हैं और उनके साथ ससुराल वालों ने काफी मारपीट की है। उनके हाथ में बहुत दर्द हो रहा है। उन्‍होंने दावा किया कि उसे कमरे में बंदकर पति और अन्‍य लोग टार्चर करते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद ललितपुर में तरह तरह की चर्चाएं चल रही थी।