मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा नगद 1 लाख रुपये 4 किलो 970 ग्राम पकड़ा गांजा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा नगद 1 लाख रुपये 4 किलो 970 ग्राम पकड़ा गांजा

 मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त 1 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 4 किलो 970 ग्राम गांजा कीमती 1 लाख रूपये का जप्त



जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है , आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में थाना विजय नगर की टीम को 4 किलो 970 ग्राम गांजा के साथ 1 आरोपी को रंगे हाथ  हाथ पकड़ने में महत्पूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना प्रभारी विजयनगर प्रशिक्षु प्रियंका शुक्ला ने बताया कि दिनांक 20-12-2020 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अज्जु उर्फ अर्जुन अहिरवार निवासी दमोहनाका का सफेद रंग की शर्ट , ग्रे रंग का जैकेट, नीले रंग का जींस पेंट पहने हुये एक नीले सफेद रंग की थैली में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर बेचने के लिये वियजनगर में मुस्कान सिटी के पीछे दिल्ली पब्लिक स्कूल के बंद गेट के सामने खड़ा हैं यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकड़ा जायेगा।  सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से हमराह स्टाफ के दबिश दी जहां मुखबिर के बताये हुलिये का एक युवक  दाहिने हाथ में एक नीले सफेद रंग का थैला लिये हुये खड़ा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम अज्जू उर्फ अर्जुन अहिरवार पिता लीलाधर अहिरवार उम्र 27 वर्ष निवासी दमोहनाका पेट्रोल पम्प के पास बताया, मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर थैले में  खाकी रंग के सेलो टेप से चिपके हुये तीन बंडल मिले, खोलकर देखने पर जिनमें मादक पदार्थ गांजा मिला जो तौल करने पर कुल 4 किलो 970 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1 लाख रूपये का होना पाया गया जिसे जप्त करते हुये धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त गांजा कहाॅ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

आरोेपी को अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ रंगे हाथ पकड़ने में आरक्षक शरद कुमार, रामअवतार तिवारी, मिथेलश  एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक आर.पी. बर्मन, राधेश्याम दुबे, आरक्षक अमीरचंद दुबे, ओम नारायण सिंह, आनंद तिवारी, महेन्द्र पटेल, रोहित द्विवेदी, मुकुल गौतम की सराहनीय भूमिका रही।