मुखबिर की सूचना पर सफेद रंग की दौड़ती इंडिगो को रोका तो चालक ने लगाई दौड़ पुलिस ने पकड़ा लगाया 34 (2) - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मुखबिर की सूचना पर सफेद रंग की दौड़ती इंडिगो को रोका तो चालक ने लगाई दौड़ पुलिस ने पकड़ा लगाया 34 (2)


 अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार, 10 पेटी में 113 बाॅटल अंग्रे्जी शराब एवं इंडिगो कार जप्त


जबलपुर पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ /शराब  की तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।


आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल एवं एसडीओपी पाटन देवी सिंह   के मार्ग दर्शन में थाना शहपुरा की टीम को एक आरोपी को इंडिंगो कार में 10 पेटी में 113 बाॅटल अंग्रेजी अवैध शराब ले जाते हुये रंगे हाथ पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना शहपुरा में आज दिनाॅक 23-12-2020 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पिंटू उर्फ पंकज श्रीवास्तव अपनी कार में अधिक मात्रा मे अवैध शराब लोड कर गोटेगाॅव से शहपुरा की ओर आ रहा है, सूचना पर बिलपठार के पास रेल्वे फाटक मेन रोड में नाकाबंदी करते हुये गोटेगाॅव की तरफ से आ रही सफेद रंग की इंडिगो कार को रोका गया, कार रोककर कार चालक कार से उतरकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम पिंटू उर्फ पंकज श्रीवास्तव उम्र 36 वर्ष निवासी करमेता माढोताल बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी ली गयी जो कार के अंदर  5 पेटी मे 56 बाॅटल गोवा विस्की एवं 5 पेटी मे 57 बाॅटल गोवा रम अवैध रूप से रखे मिला, 10 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 63 हजार 280 रूपये के साथ कार क्रमांक एमपी 20 सीई 3364 को जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।


 उल्लेखनीय भूमिका - आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक आरती मण्डलोई  आरक्षक रामप्रकाश , श्यामबाबू की सराहनीय भूमिका रही।