कोरोना के हॉटस्पॉट भोपाल इंदौर में कंटेनमेंट जोन में नहीं खुलेगी दुकानें बोले नरोत्तम मिश्रा देखें वीडियो - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कोरोना के हॉटस्पॉट भोपाल इंदौर में कंटेनमेंट जोन में नहीं खुलेगी दुकानें बोले नरोत्तम मिश्रा देखें वीडियो


 मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद अब सरकार ऐसे इलाकों में सख्ती बरतने जा रही है जहां कोरोना के मरीज बड़ी संख्या में लगातार बढ़ रहे है, कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट बने भोपाल और इंदौर दोनों ही महानगरों में नए कंटेनमेंट जोन बनाकर इन इलाकों में पहले की तरह पाबंदी लगाई जायेगी।

 गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि अभी सरकार की पूरी नजर भोपाल और इंदौर पर है और सरकार की पहली प्राथमिकता इन दोनों महानगरों को व्यवस्थित करने पर है। भोपाल और इंदौर में कंटेनमेंट जोन को लेकर जो नई गाइडलाइन बनाई जा रही है वहां पहले की तरह आना-जाना प्रतिबंधित होगा। 

अब भोपाल और इंदौर में छोटे-छोटे कंटेनमेंट जोन बनाकर आवागमन पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। अब कोरोना के कंटेनमेंट जोन में आने वाली दुकानें नहीं खोली जाएगीं और ऐसे इलाकों में अगर ऑफिस है तो वहां भी लोग नहीं आ जा पाएंगे।