जबलपुर जिले में आज फिर मिले कोरोना मरीज 30 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए | जानिये COVID 19 संबंधित जिले की जानकारी | - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर जिले में आज फिर मिले कोरोना मरीज 30 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए | जानिये COVID 19 संबंधित जिले की जानकारी |

 


जबलपुर जिले में आज कोरोना के 18 नये मरीज मिले । वहीं अब तक कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 30 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए
जबलपुर | कोरोना से स्वस्थ होने पर बुधवार 20 जनवरी को 30 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 117 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 18 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 30 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 15 हजार 516 हो गई है और रिकवरी रेट बढ़कर 96.36 प्रतिशत हो गया है । कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले 18 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 16 हजार 101 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 250 ही है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 335  रह गये हैं । कोरोना टेस्ट हेतु आज 1 हजार 110 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।