विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं लार्डगंज पुलिस ने मारा जुआं के फड़ पर छापा। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं लार्डगंज पुलिस ने मारा जुआं के फड़ पर छापा।


 क्राईम ब्रांच एवं लार्डगंज  पुलिस का जुए के फड़  पर छापा


9 जुआड़ी गिरफ्तार, 30 हजार 200 रूपये  तथा 9 मोबाईल जप्त



जबलपुर | क्राईम ब्रांच एवं थाना लार्डगंज पुलिस  की संयुक्त टीम को 9 जुआंड़ियों को गिरफ्तार कर नगदी 30 हजार  200 रूपये एवं 9 मोबाइल जप्त करने मे सफलता प्राप्त हुई है।

आज दिनाॅक 10-1-21 को विश्वसनीय मुखबिर से क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि राइट टाउन अतुल बिहार अपार्टमेंट  के पास कुछ जुआंड़ि ताश पतों पर हारजीत का दांव  लगाकर जुआं खेल रहे है। सूचना पर क्राईम बांच की टीम एवं लार्डगंज पुंलिस के द्वारा संयुक्त रूप से घेराबंदी कर दबिश देते हुये रितिक केसरवानी निवासी धोबी मोहल्ला गोरखपुर, प्रवेश केसरवानी निवासी हाथीताल कॉलोनी गोरखपुर, अमर गुप्ता निवासी कैलाशपुरी गोरखपुर, अजय गिरी निवासी दुर्गा मंदिर के पास थाना गढ़ा, अनिल कोरी निवासी खेरमाई मंदिर के पीछे गोरखपुर, विकास केवट निवासी ब्रज मोहन नगर रामपुर, साजिद अली  निवासी नया मोहल्ला, मोहम्मद  आसिफ नया मोहल्ला, इरशाद अहमद हरिजन थाने के पीछे नया मोहल्ला,को रंगे हाथ जुआं खेलते हुये पकड़ा गया, जुआंड़ियों के कब्जे एवं फड़ से 30 हजार 200 रूपये नगद ताश के 52 पत्ते तथा 9 मोबाईल जप्त करते हुये थाना लार्डगंज  में जुआंड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। जुआंड़ियों को रंगे हाथ जुआं खेलते हुये पकड़ने में क्राईम ब्रांच के प्रधान आरक्षक  प्रमोद पांडेय,अजय पांडेय, धनंजय सिंह,विजय शुक्ला, आरक्षक रामगोपाल, ब्रह्म प्रकाश, खुमान,अजय, दीपक तिवारी, बृजेंद्र कसाना, नीरज तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।