केयर बाय कलेक्टर संदेश भेजते ही मिली नामांतरण आदेश की सत्यापित प्रति - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

केयर बाय कलेक्टर संदेश भेजते ही मिली नामांतरण आदेश की सत्यापित प्रति

 



जबलपुर | कलेक्टर कर्म वीर शर्मा की पहल पर शुरू किये गये व्हाट्सअप नम्बर केयर बाय कलेक्टर आम नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण की दिशा में कारगर साबित हो रहा है। केयर बाय कलेक्टर पर  संदेश भेजकर अब तक कई नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान पा चुके हैं। 

इसी क्रम में विजयनगर ग्रीन सिटी निवासी बीएन शर्मा को केयर बाय कलेक्टर व्हाट्सअप नंबर 7587970500 पर संदेश भेजते ही कछपुरा ओव्हर ब्रिज के पास उनके भूखंड के नामंतरण आदेश की सत्यापित प्रतिलिपि आज प्रदान कर दी गई। श्री शर्मा इस भूखंड के नामंतरण आदेश की सत्यापित प्रति प्राप्त करने के लिए लंबे समय से कलेक्टर कार्यालय की नकल शाखा के चक्कर काट रहे थे। परेशान होकर आखिर में उन्होंने केयर बाय कलेक्टर व्हाट्सअप नंबर पर संदेश भेजकर कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा से नकल दिलाने का आग्रह किया। कलेक्टर ने इस संदेश को तुरंत संज्ञान में लेते हुए नकल शाखा में पदस्थ अमले को अटकाये रखने के लिए कड़ी फटकार लगाई और आवेदक को तुरंत नामांतरण आदेश की सत्यापित प्रति प्रदान करने के निर्देश दिये। 

कलेक्टर के निर्देश पर नकल शाखा द्वारा बीएन शर्मा को तत्काल बुलाया गया और उन्हें आदेश की सत्यापित प्रति प्रदान कर दी गई। केयर बाय कलेक्टर पर संदेश भेजने से इतनी जल्दी समस्या का निराकरण हो जायेगा इसकी कल्पना आवेदक बीएन शर्मा को भी नहीं थी। उन्होंने सत्यापित प्रति प्राप्त होने पर तुरंत केयर बाय कलेक्टर व्हाट्सअप नंबर पर संदेश भेजकर कलेक्टर के प्रति आभार जताया और उन्हें इस अनूठी पहल के लिए साधुवाद भी दिया।