मुखबिर ने दी सूचना फरार शातिर बदमाश कमर में लोडेड कट्टा खोंसे मिला पुलिस ने किया गिरफ्तार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मुखबिर ने दी सूचना फरार शातिर बदमाश कमर में लोडेड कट्टा खोंसे मिला पुलिस ने किया गिरफ्तार

 👉🏻 हत्या के प्रयास एवं अवैध वसूली के प्रकरण में  फरार शातिर बदमाश 5 हजार रूपये का ईनामी एवं बदमाश का भाई कट्टा कारतूस सहित गिरफ्तार



जबलपुर |  थाना प्रभारी अधारताल शैलेश मिश्रा के नेेतृत्व मे गठित थाना स्टाफ एवं क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा हत्या के प्रयास एवं अवैध वसूली के प्रकरण में फरार 5 हजार रूपये के ईनामी शातिर बदमाश को एवं बदमाश के भाई को एक कट्टा कारतूस के साथ पकड़ा गया है।

                       आरोपी प्रवीण रजक पिता महेश रजक उम्र 24 वर्ष  निवासी न्यू शोभापुर पावर हाउस के पास थाना अधारताल के अपराध क्रमांक 1026/2020 धारा 294,324,327,329,506,34 भादवि एवं 25 आम्र्स एक्ट तथा अपराध क्रमांक 1126/2020 धारा 307, 341, 294, 506, भादवि के प्रकरण में विगत 2 माह से फरार था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा 5 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित किया गया था। विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबिश देते हुये विगत 2 माह से हत्या के प्रयास एवं अवैध वसूली के प्रकरण में फरार प्रवीण रजक एवं प्रवीण रजक के भाई पवन रजक उम्र 26 वर्ष को घेराबंदी कर पकड़ा गया, तलाशी लेने पर पवन रजक कमर में लोडेड  कट्टा जिसमें 1 कारतूस लोड था खोंसे मिला। पवन के कब्जे से कट्टा, कारतूस जप्त करते हुये पवन रजक के विरूद्ध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये प्रवीण रजक की उपरोक्त प्रकरणों में विधिवत गिरफ्तारी करते हुये दोनों भाईयों को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


 उल्लेखनीय भूमिका - 5 हजार रूपये के ईनामी फरार शातिर बदमाश एवं शातिर बदमाश के भाई को कट्टा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अधारताल शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक रामसनेही शर्मा, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र बिलोहा, आरक्षक सत्यसेन यादव, अजीत पटेल, अनिल शर्मा, बलजीत, अजय सोनकर, हरिशंकर गुप्ता, राजेश केवट एवं थाना अधारताल के उप निरीक्षक अनिल कुमार, भरत सिंह बागरी  प्रधान आरक्षक संतोष पाण्डे, मोहन तिवारी, आरक्षक शुक्रभान मिश्रा, मोहन सिंह, देवेन्द्र सिंह, रीतेश शुक्ला, हितेन्द्र रावत, की सराहनीय भूमिका रही।