मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन, 80 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा | Video देखें चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया | - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन, 80 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा | Video देखें चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया |

 मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन 80 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा | 


👇 चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है 👇


भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन।


मुंबई | चलो बुलावा आया है हो या फिर ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा जैसे भजनों से लोगों के दिल में राज करने वाले भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है नरेंद्र पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे पिछले 3 दिनों से उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था उन्होंने आज दोपहर करीब 12.15 बजे अंतिम सांस ली उन्होंने कई प्रसिद्ध भजनों के साथ हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं।

नरेंद्र चंचल के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड और उनके फैंस में शोक की लहर हैं। नरेंद्र चंचल वह नाम जिन्होंने माता के जगराते को अलग ही दिशा दी उन्होंने न सिर्फ शास्त्रीय संगीत में अपना नाम बनाया बल्कि लोक संगीत में भी लोगों की दिल जीत लिया।

नरेंद्र चंचल ने बचपन से ही अपनी मां कैलाशवती को मातारानी के भजन गाते हुए सुना मां के भजनों को सुन-सुनकर उन्हें भी संगीत में रुची होने लगी नरेंद्र चंचल की पहली गुरु उनकी मां थीं  इसके बाद नरेन्द्र चंचल ने प्रेम त्रिखा से संगीत सीखा फिर वह भजन गाने लगे थे।

बॉलीवुड में उनका सफर राज कपूर के साथ शुरू हुआ फिल्म बॉबी में उन्होंने बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो गाया था इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में गाने गाए लेकिन उन्हें पहचान मिली फिल्म (आशा) में गाए माता के भजन चलो बुलावा आया है से जिसने रातों रात उन्हें मशहूर बना दिया।