मुरूम की चोरी करते हुए ट्रेक्टर समेत चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मुरूम की चोरी करते हुए ट्रेक्टर समेत चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


ट्रैक्टर ट्राली मे भरकर ले जायी जा रही चोरी की मुरूम जप्त, टैक्टर चालक एवं  मालिक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज चालक गिरफ्तार मालिक की तलाश


जबलपुर | थाना बरगी में दिनांक 9-1-21 की रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खिरहनी  में एक ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 20 एबी 1750 से मुरूम चोरी कर ले जा रहे हेै सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी खिरहनी रेल्वे पुल के पास ट्रेक्टर चालक को रोककर नाम पता पूछा जिसने  अपना नाम मनीष पटैल उम्र 20 वर्ष निवासी कटियाघाट चौकी गौर बताया तथा ट्रेक्टर  की ट्राली में मुरूम भरी होना पायी गयी, जिसके संबंध में  राॅयल्टी एवं दस्तावेज मांगने पर नहीं होना बताते हुये  वाहन मालिक के कहने पर खिरहनी घाट से मुरूम चोरी कर ले जाना बताया तथा मालिक का नाम पता मालूम नहीं होना बताया, आरोपी ट्रेक्टर चालक मनीष पटैल से उक्त ट्रेक्टर साथ मुरूम को जप्त करते हुये आरोपी ट्रेक्टर  चालक एवं ट्रेक्टर मालिक के विरूद्ध धारा 379, 414 भादवि एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये टैक्टर चालक को गिरफ्तार कर टैक्टर मालिक की तलाश जारी है।टैक्टर में अवैध मुरूम का परिवहन करते हुये टैक्टर चालक को पकड़ने में उप निरीक्षक विजय कुमार धुर्वे, प्रधान आरक्षक सुरेश तिवारी, आरक्षक विशाल, विपुल, सुखेदव, एवं संजू की सराहनीय भूमिका रही।