11 फरवरी बुधवार का राशिफल: जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आज आपका दिन - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

11 फरवरी बुधवार का राशिफल: जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आज आपका दिन

 


मेष:

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। आज आपके सरकारी रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं तो वहीं आपको धोखे से भी सावधान रहने की जरूरत है। शाम के वक्‍त किसी धार्मिक स्‍थल पर जाने का प्रसंग बन सकता है और फिर स्‍थगित भी हो सकता है। शुभ व्यय से आपकी ख्‍याति में वृद्धि होगी और संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और पराक्रम में वृद्धि होने से शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप राजनीति से ताल्‍लुक रखते हैं तो आज किसी प्रभावशाली व्‍यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। अवसर लाभ उठाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे और आपके कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के लोग भी आपकी हर प्रकार से मदद करेंगे। कुल मिलाकर दिन अच्‍छा बीतेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। कोई चिंता आपको अकारण परेशान कर सकती है। कोई शत्रु आपके खिलाफ षड़यंत्र रचने का काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें। परिवार में किसी रिश्‍तेदार की ओर से अशुभ समाचार मिल सकता है। आज आपका भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।
कर्क:

आज का दिन आपके लिए सुखद होने वाला है और पिछले कुछ दिन से चले आ रहे तनाव आज समाप्‍त हो जाएंगे। आज के दिन आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय प्राप्‍त होगी। पत्नी पक्ष से लाभ की प्राप्ति होगी और माता-पिता का भी आज आपको भरपूर आशीर्वाद प्राप्‍त होगा। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
सिंह:

आज का दिन शुभ है और आपको लाभ की पूर्ण रूप से प्राप्ति होगी। आज आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ की प्राप्ति होगी और कोष में भी वृद्धि होगी। शाम के वक्‍त आपको हर्षदायक समाचार मिलेगा। रात में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। इससे आपको प्रसन्‍नता होगी और मन में थोड़ा सा बदलाव महसूस करेंगे। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
कन्या:

आज आपके लिए व्‍यापार और नौकरी दोनों में तेजी लाने वाला दिन है। आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार होगा। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल में इजाफा होगा और पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार प्राप्‍त होने से मन में हर्ष होगा। आज के दिन महान पुरुषों के सहयोग से शत्रुओं के इरादों को नाकामयाब करेंगे। रिश्तेदारों से पुरानी बातों पर चर्चा हो सकती है और इस प्रकार से सभी गिले-शिकवे दूर होंगे। आज भाग्‍य 72 फीसदी साथ देगा।
तुला:

आज के दिन ग्रहों में परिवर्तन होने से आपके कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी और राजनीति मामलों में आपके पक्ष में सभी फैसले रहेंगे और व आपको लाभ भी प्राप्‍त होगा। सांसारिक सुख भोगों का विस्तार तथा परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रात्रि में किसी विशेष समारोह में अपने प्रिय व्‍यक्तियों से मिलने से मन में खुशी होगी। स्थगित चल रहे महत्वपूर्ण कार्य में गति आएगी और सफलता मिलेगी। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज के दिन आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा और आप सभी प्रकार से तनावमुक्त रहेंगे। कोई मुश्किल काम या बड़े फैसले आने पर आपको विवेक से काम लेना होगा। लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें, हानि हो सकती है। खानपान में सावधानी बरतेंगे तो लाभ प्राप्‍त होगा और कार्य पूर्ण होंगे। आज किसी रिश्‍तेदार की ओर से भी आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
धनु:

आज के दिन आपको भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा और ग्रह नक्षत्र भी आपका साथ देंगे। नज़दीक और दूर की सकारणीय यात्रा के मामले में प्‍लान बन सकते हैं और दोस्‍तों के साथ पिकनिक पर भी जाने की योजना बना सकते हैं। कुछ अच्छे समाचार प्राप्‍त होने से आपके मन को संतोष मिलेगा और परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।
मकर:

आज का दिन आपके लिए सुखदायी है और प्रभाव प्रताप को बढ़ाने वाला है। आज ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपको भूमि, ज़मीन जायदाद के मामलों में सफलता प्राप्‍त होगी। श्रेष्ठ पुरुषों के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से आज आपके बिगड़े काम बन जाएंगे। आज के दिन आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। इससे आपको अल्‍प लाभ होगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:

आज आपके लिए दिन के मिलेजुले परिणाम प्राप्‍त होंगे और भाग्‍य का साथ भी थोड़ा कम ही मिल पाएगा। ऑफिस में आज किसी से विवाद बढ़ सकता है तो वहीं व्‍यापार में भी थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। घर में आय के नये स्रोत विकसित होंगे। प्रतिद्वंदी पक्ष पराजित होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तन होगा। किसी मामले में आज आपको मध्‍यस्‍थता करनी पड़ सकती है। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।
मीन:

आज आपका दिन सुखद है और आपको लाभ की प्राप्ति करवाने वाला है। घर में उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा। आज आपके मित्रों की ओर से आपको पैसों की मदद प्राप्‍त हो सकती है। संबंधों में सुधार होगा और अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।