कोरोना का असर: पुणे में स्कूल, कॉलेज और निजी कोचिंग संस्थान 14 मार्च तक किए गए बंद - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कोरोना का असर: पुणे में स्कूल, कॉलेज और निजी कोचिंग संस्थान 14 मार्च तक किए गए बंद

 


देश में कोरोना वारयस एक बार फिर से डराने लगा है। क्योंकि देश में फिर से कोरोना वायरस धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के पुणे में 14 मार्च तक स्कूल, कॉलेज, निजी कोचिंग संस्थानों को बंद कर दिया गया है।

बता दें कि महाराष्ट्र राज्य के कई शहरों में कोरोना वायरस वायरस बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है। इसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। कोरोना वायरस के इसी खतरे को देखते हुए पुणे शहर के मेयर मुरलीधर मोहोल ने स्कूल ,कॉलेज और निजी कोचिंग संस्थाओं को 14 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुणे मेयर के ऑफिस से जारी आदेश के अनुसार आज रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक लोगों को चहल पहल की अनुमति नहीं है। इस दौरान जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की इजाजत होगी।

देश में आज आये 16,752 नये केस

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 16,752 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,10,96,731 हुई। 113 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,051 हो गई है। वहीं देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या अब 1,64,511 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,07,75,169 है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस को मात देने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। देश में कुल 1,43,01,266 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। 1 मार्च से देश में वैक्सीनेशन का दूसरा फेस शुरू हो जाएगा।