अमित शाह ने लोकसभा में कहा- जम्मू कश्मीर को सही समय पर मिलेगा राज्य का दर्जा, 70 साल राज करने वाले बताएं उन्होंने क्या किया? - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

अमित शाह ने लोकसभा में कहा- जम्मू कश्मीर को सही समय पर मिलेगा राज्य का दर्जा, 70 साल राज करने वाले बताएं उन्होंने क्या किया?

 


नई दिल्ली: लोकसभा (Loksabha) में अमित शाह (Amit Shah) ने जम्मू कश्मीर को लेकर बात की. अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति को समझना होगा. धारा 370 पर 17 महीने में जवाब मांगने लगे, लेकिन 70 सालों तक राज करने वाले बताएं कि उन्होंने क्या किया. पीढ़ियों तक राज करने वाले बताएं कि उन्होंने इतने दिनों तक क्या किया.

अमित शाह ने कहा कि मैं जम्मू कश्मीर को लेकर हर हिसाब देने को तैयार हूँ. जम्मू कश्मीर को लेकर भ्रम न फैलाया जाये. आपके हर चीज़ में हिन्दू-मुस्लिम (Hindu-Muslim) है.