जबलपुर जिले में जारी है कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का मिलना देखें कोरोना संबंधित जिले की जानकारी - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

जबलपुर जिले में जारी है कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का मिलना देखें कोरोना संबंधित जिले की जानकारी

 


जबलपुर जिले में आज कोरोना के 11 नये मरीज मिले ।वहीं अब तक कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 17 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए
जबलपुर | कोरोना से स्वस्थ होने पर बुधवार 10 फरवरी को 17 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 877 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 11 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 17 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 15 हजार 987 हो गई है और रिकवरी रेट बढ़कर 97.38 प्रतिशत हो गया है । कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले 11 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 16 हजार 416 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 251 ही है । कोरोना के एक्टिव केस अब 178 रह गये हैं । कोरोना टेस्ट हेतु आज 778 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।