पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार ने ठाना है, बस ‘दो’ का विकास कराना है - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express 24 एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express 24 पढ़ें।

Breaking

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार ने ठाना है, बस ‘दो’ का विकास कराना है



 नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ की खबर का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, ''मोदी सरकार ने ठाना है. जनता को लूटते जाना है. बस ‘दो’ का विकास कराना है.'' इसके साथ ही राहुल ने #FuelLoot का इस्तेमाल किया है.


बता दें कि पिछले आठ दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपये 34 पैसा और डीजल 2 रुपये 57 पैसा महंगा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल 89.29 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. वहीं डीजल की कीमत 79.70 पैसे प्रति लीटर है. देश के कई शहरों में एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 100 रुपये है. पिछले दिनों दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.


राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमत 99.87 रुपये और डीजल 91.86 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और विपक्षी पार्टियां इसी को लेकर मोदी सरकार को निशाने पर ले रही है.


कांग्रेस की क्या है मांग?
कांग्रेस ने आज कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों पर पिछले साढ़े छह वर्षों के दौरान उत्पाद शुल्क में की गई वृद्धि को वापस लिया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके. पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा ‘‘अगर सरकार ‘मोदी टैक्स’ रूपी अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को वापस लेती है तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत घटकर 61.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 47.51 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी.’’