पुडुचेरी में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस को खुद को शीशे में देखने की जरूरत, लगाया ये बड़ा आरोप - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

पुडुचेरी में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस को खुद को शीशे में देखने की जरूरत, लगाया ये बड़ा आरोप

 


पुडुचेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इस दौरान पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन भी मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि अपनी विकास की जरूरतों को पूरा करने के​ लिए भारत को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है। एनएच 45-ए की 4 लेन की आधारशिला रखी गई है, इससे कनेक्टिविटी बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियों की गति बढ़ेगी।

हेल्थकेयर सेक्टर आने वाले समय में मुख्य भूमिका निभाएगा। जो राष्ट्र स्वास्थ्य में निवेश करेंगे वो शाइन करेंगे। इस साल के बजट में स्वास्थ्य सेक्टर को बड़ी बढ़त मिली है। साल 2016 में पुडुचेरी के लोगों ने बहुत उम्मीद के साथ कांग्रेस के लिए वोट किया। उन्हें लगा कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। 5 साल बाद लोग निराश हैं, उनके सपने और उम्मीदें टूट चुकी हैं।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हाईकमांड कांग्रेस सरकार ने पुडुचेरी में शासन के हर सेक्टर को नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस लोगों के लिए काम करने में विश्वास नहीं करती है, मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस क्यों नहीं चाहती कि कोई दूसरा लोगों के लिए काम करे। कांग्रेस दूसरों को लोकतंत्र विरोधी कहने का कोई मौका नहीं छोड़ती, उन्हें खुद को शीशे में देखने की जरूरत है। उन्होंने हर संभव तरह से लोकतंत्र का अपमान किया। पुडुचेरी में उन्होंने पंचायत के चुनाव कराने से मना कर दिया।

हमारे औपनिवेशिक शासकों की बांटो और राज करो की ​नीति थी, कांग्रेस की बांटो, झूठ बोलो और राज करो की नीति है। वो झूठ बोलने में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल विजेता हैं। कांग्रेस नेता यहां आकर कहते हैं कि हम मछुआरों के लिए मत्स्यपालन मंत्रालय बनाएंगे, मैं हैरान था। सच ये है कि मौजूदा एनडीए सरकार ने 2019 में मछुआरों के लिए मंत्रालय बनाया था।

पीएम मोदी आगे कहा कि यदि आप मुझसे पुदुचेरी के लिए अपना घोषणापत्र साझा करने के लिए कहेंगे, तो मैं कहूंगा - मैं चाहता हूं कि पुडुचेरी सर्वश्रेष्ठ हो। एनडीए पुडुचेरी को सर्वश्रेष्ठ बनाना चाहता है। बेस्ट द्वारा, मेरा मतलब है - बी फॉर बिजनेस हब, ई फॉर एजुकेशन हब, एस फॉर आध्यात्मिक हब और टी फॉर टूरिज्म हब।