Pulwama Attack: पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर टला बड़ा हादसा, जम्मू में 7 किलो विस्फोटक मिला - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Pulwama Attack: पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर टला बड़ा हादसा, जम्मू में 7 किलो विस्फोटक मिला



 Pulwama attack: पुलिस ने रविवार को जम्मू में बस स्टैंड से सात किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस बरामदगी के साथ, पुलिस ने 2019 के पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर विस्फोट करने की आतंकवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. 

चूंकि ऐसे इनपुट थे कि आतंकवादी आतंकवादी हमले करेंगे, सुरक्षाबलों द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए गए थे. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “यह एक बड़ा आईईडी था.” 

बस स्टैंड जम्मू शहर में एक भीड़-भाड़ वाली जगह है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं. अतिरिक्त बल मौके पर पहुंच गए हैं और तलाशी अभियान शुरू किया गया है. 

2019 में, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक लदे वाहन से उस बस को टक्कर मार दी थी, जिसमें सीआरपीएफ जवान सवार थे. इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे.