रोको टोको अभियान 1326 व्यक्तियों से वसूला गया 1 लाख 43 हजार रुपये का जुर्माना - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

रोको टोको अभियान 1326 व्यक्तियों से वसूला गया 1 लाख 43 हजार रुपये का जुर्माना

 


रोको टोको अभियान 

1326 व्यक्तियों से वसूला गया 1लाख 43 हजार रुपये का जुर्माना


जबलपुररोको-टोको अभियान के तहत बीते चौबीस घण्टे के दौरान मास्क न पहनने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने वाले 1326 व्यक्तियों से 1 लाख 43 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इनमें पुलिस द्वारा 1 हजार 186 व्यक्तियों से 1 लाख 24 हजार 900 रुपये, एसडीएम जबलपुर द्वारा 59 व्यक्तियों से 5 हजार 950 रुपये, एसडीएम गोरखपुर द्वारा 35 व्यक्तियों से 3 हजार 500 रुपये, एसडीएम आधारताल द्वारा 12 व्यक्तियों से 1 हजार 200 रुपये, एसडीएम रांझी द्वारा 22 व्यक्तियों से 6 हजार 350 रुपये तथा एसडीएम सिहोरा द्वारा 12 व्यक्तियों से 1 हजार 200 रुपये का वसूला गया जुर्माना शामिल है। कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर इस दौरान जिले में 24 दुकानों को सील भी किया गया है ।