जिला जेल के 9 कैदी HIV संक्रमित जेल में मचा हड़कंप - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

जिला जेल के 9 कैदी HIV संक्रमित जेल में मचा हड़कंप

 


UP : जिला जेल के 9 कैदी HIV संक्रमित, हड़कंप मचा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, जेल बंदियों की एचआईवी टेस्ट में 9 कैदी एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं। इस घटना के सामने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। खबरों की माने तो इस बात की पुष्टी अभी तक नहीं हुई है कि कैदी संक्रमित कैसे हुए हैं।



उत्तर प्रदेश | यूपी की एक जिला जेल में 9 कैदी एचआईवी संक्रमित मिले हैं।  एचआईवी संक्रमित मिलने से जेल में हड़कंप मच गया है। जेल के सभी 1200 बंदियों की एचआईवी जांच हुई थी। इनमें से 9 संक्रमित पाए गए हैं । अब जेल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में इनके इलाज की व्यवस्था कर रहे हैं। यह पता नहीं चल पाया है कि जेल में बंदियों को एचआईवी कब और कैसे हुआ, मामला गोरखपुर जिला जेल का है।


1200 कैदियों की हुई थी जांच


डा. अमरेश सिंह ने बताया कि गोरखपुर जिला कारागार में 1200 कैदियों की जांच कराई गई थी। साथ ही बंदी रक्षकों की भी जांच हुई। जांच में 9 कैदी एचआईवी से संक्रमित मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद अब कैदियों की स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है।जिला कारागार में हड़कंप मचा हुआ है। डा. अमरेश सिंह का कहना है कि जांच में अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है कि बंदियों को एड्स कैसे हुआ। वहीं कोरोना काल से ही जेल में मुलाकात पर पाबंदी लगी हुई है। उधर, वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. रामधनी ने बताया कि जेल में बीते एक वर्ष से मुलाकात पर पाबंदी लगी हुई है। बंदियों से किसी भी तरह की मुलाकात नहीं होती है। उनहोंने कहा कि 9 बंदी एचआईवी पाजिटिव मिले हैं, उनका इलाज स्वास्थ्य विभाग की देख-रेख में चल रहा है।