कीजिए भीगे हुए बादाम का सेवन, मिलेंगे ये लाभ - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कीजिए भीगे हुए बादाम का सेवन, मिलेंगे ये लाभ



 बादाम को शुरू से ही सेहत के लिए वरदान के रूप में जाना गया है। जब हम इसे रात भर पानी में भिगोकर सुबह छीलकर खाते हैं तो इसके फायदे दौगुना हो जाते है।

बादाम में मौजूद मिनरल्स, विटामिन, डायटरी फाइबर दिमाग को तरोताजा रखने के साथ-साथ शरीर की मेटाबॉलिज्म में भी मददगार होता है। भीगा हुआ बादाम पचने में भी आसान होता है। आज हम आपको बादाम के गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

अगर आप रोज लगातार भीगे हुए बादाम खाते हैं तो इससे आप में न तो कोई कमजोरी आएगी और आपकी त्वचा पर कभी भी झुर्रियां नहीं होगी। इसमें विटामिन ई अधिक मात्रा में होता है जिससे यह हमें कभी भी बूढ़ा नहीं होने देता।

बादाम की 5-7 गिरी बढ़ते बच्चों को जरूर देनी चाहिए। इससे उनका दिमाग तो तेज होगा ही साथ ही उनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। जिससे बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।

हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार, वैज्ञानिकों ने पाया कि बादाम का सेवन करने से ब्लड में अल्फा टोकोफेरॉल की मात्रा बढ़ जाती है, जो किसी के भी बी.पी को कंट्रोल करने के लिए महत्वपूर्ण होता है। यह 30 से 70 वर्ष की उम्र के बीच के पुरुषों पर खास तौर पर प्रभाव डालता है।

रात में पानी में भिगोकर सुबह छिलका उतार कर बादाम खाने से जिन्हें शुगर हो चुकी हैं उनकी कमजोरी दूर करता है। खाना खाने के बाद बादाम लेने से ये शुगर और इंसुलिन का लेवल बढऩे से रोकता है। जिससे डायबिटीज से बचा जा सकता है।

भीगे हुए बादाम एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत हैं। इसमें मौजूद मोनोअनसेचुरेटेड फैट आपकी भूख को रोकने और पूरा महसूस करने में मदद करते हैं। जिससे यह वजन कम करने में काफी मददगार है।

यदि आप दिल की बीमारी से किसी भी रूप में पीडि़त हों तो स्वस्थ रहने के लिए आप अपने आहार में भीगे हुए बादाम को जरूर शामिल करें।