ओडिशा विधानसभा में भाजपा विधायक ने सैनिटाइजर पीकर किया आत्महत्या का प्रयास, ये मुद्दा बना वजह - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

ओडिशा विधानसभा में भाजपा विधायक ने सैनिटाइजर पीकर किया आत्महत्या का प्रयास, ये मुद्दा बना वजह

 


ओडिशा विधानसभा (Odisha Assembly) में भाजपा विधायक सुभाष पाणिग्रही (BJP MLA Subash Panigrahi) ने सैनिटाइजर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिस समय शुक्रवार को भाजपा विधायक सुभाष पाणिग्रही सदन की कार्यवाही के दौरान सैनिटाइजर (Sanitiser) पीना शुरू किया, उनके आसपास बैठे भाजपा व कांग्रेस के विधायकों ने उन्हें रोक लिया।

इसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विधायक अभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि हमने पहले से ही सरकार को चेतावनी दी थी, यदि धान मंडियों से किसानों का धान नहीं खरीदा गया तो हम सदन में खुदकुशी करेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विधायक ने कहा कि देबगढ़ में धान की खरीद नहीं हो रही है। 2 लाख क्विंटल से अधिक धान पड़ा हुआ है। इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सैनिटिसर का सेवन करके आत्महत्या का प्रयास किया।

ओडिशा में शुक्रवार की सुबह विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से ही धान मंडी से किसानों के धान नहीं खरीदे जाने को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्र ने सदन की कार्यवाही को अपरान्ह चार बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था।

इसके बाद फिर से जब कार्रवाई शुरू हुई तो खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आर पी स्वैन ने धान खरीद पर बयान पढ़ना शुरू किया तभी भाजपा पाणिग्रही अपनी सीट से खड़े हुए और सैनिटाइजर की बोतल अपनी जेब से निकाली और पीने की कोशिश की।

उनके पास बैठी भाजपा विधायक कुसुम टेटे ने पहले देवगढ़ के विधायक को ऐसा करने से रोका और इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री बी के अरुख और सरकार की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने हस्तक्षेप किया और भाजपा विधायक से सैनिटाइजर की बोतल छीन ली। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए लेकर जाया गया। अब वह स्वस्थ हैं।