दिल्ली एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले यात्रियों के होंगे रैंडम कोरोना टेस्ट - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

दिल्ली एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले यात्रियों के होंगे रैंडम कोरोना टेस्ट

 


नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार को भी चिंतित कर दिया है। वहीं अब डीडीएमए उन राज्यों से दिल्ली आ रहे यात्रियों की रैंडम तौर पर कोरोना टेस्टिंग करेगी, जहां पिछले दिनों में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ट्रेन या बसों से दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए भी यह नियम लागू होगा।


अब किसी भी पैसेंजर का कोरोना टेस्ट किया जा सकता है। सैंपल लेने के बाद उन्हें जाने की अनुमति होगी, लेकिन पॉजिटिव मिलने पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार, पैसेंजर को तुरंत क्वारंटीन होना पड़ेगा।