असम चुनाव : जे.पी. नड्डा का प्रियंका पर वार, कहा- चाय पत्ती तोड़ने का मौसम अप्रैल में आता है मार्च में नहीं - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

असम चुनाव : जे.पी. नड्डा का प्रियंका पर वार, कहा- चाय पत्ती तोड़ने का मौसम अप्रैल में आता है मार्च में नहीं

 


गुवाहाटी। असम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, कांग्रेस अवसरवादी राजनीति करती है, कांग्रेस के नेताओं को शर्म-हया नहीं रह गई है। एक ही समय में 5 राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, केरल में कांग्रेस कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सिस्ट के खिलाफ चुनाव लड़ रही है, बंगाल में कांग्रेस सीपीएम के साथ गले मिल रही है।


कांग्रेस की न नीयत साफ है और न नीति साफ है, जब नीयत और नीति ही नहीं है तो कार्यक्रम नाम की तो चीज ही नहीं है। एक तरफ भाजपा है, मोदी जी से लेकर सर्बानंद सोनोवाल तक हमारी नीति भी साफ है और नीयत भी।

कुछ लोग चाय के बागान में जाकर पत्ती तोड़ रहे थे और फोटो खिंचवा रहे थे। आपके यहां पत्ती तोड़ने का मौसम अप्रैल में आता है, तो चाय बागान में मार्च महीने में क्या कर रहे थे? इनके हाथी के दांत दिखाने के कुछ हैं और खाने के कुछ।