पेट्रोल-डीजल की कीमतें तीसरे दिन भी स्थिर, नहीं हुआ कोई बदलाव... - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

पेट्रोल-डीजल की कीमतें तीसरे दिन भी स्थिर, नहीं हुआ कोई बदलाव...



 नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद घरेलू स्तर पर रविवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव रहा।

तेल विपणन करने वाली कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल 90.78 रुपए प्रति लीटर और डीजल 81.10 रुपए प्रति लीटर है।

गुरुवार को (25 मार्च को) पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव सप्ताहांत पर भी लगभग स्थिर रहा। लंदन ब्रेंट क्रूड 64 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना रहा।