हिज्बुल और लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य थे मारे गए आतंकी, पाकिस्तान से लेकर आए थे ट्रैनिंग - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

हिज्बुल और लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य थे मारे गए आतंकी, पाकिस्तान से लेकर आए थे ट्रैनिंग

  


जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को कहा कि कल शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मठभेड़ में जो दो आतंकवादी मारे गए उनमें एक हिज्बुल मुजाहिदीन का सदस्य है और वह हथियार चलने का प्रशिक्षण लेकर पिछले ही हफ्ते पाकिस्तान से लौटा था। पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के वनगाम में शनिवार शाम को जो मुठभेड़ शुरू हुई थी वह हिज्बुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के एक एक आतंकवादी के मारे जाने के साथ खत्म हो गई। उन्होंने यहां कहा कि इस अभियान में दो आतंकवादी मारे गए। उनमें एक शोपियां निवासी इनातुल्लाह शेख 2018 से सक्रिय था और वह उस साल हथियार चलाने का प्रशिक्षण लेने के लिए पाकिस्तान गया था।

पिछले ही सप्ताह वह लौटा था। वह हिज्बुल मुजाहिदीन का सदस्य था। कुमार ने बताया कि अन्य आतंकवादी आदिल मलिक अनंतनाग का रहने वाला था और उसका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से था। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल से एक ए के 47 राइफल, एक एम 4 राइफल और एक पिस्तौल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के पास से दो एम 4 राइफल बरामद की है। महानिरीक्षक ने कहा कि इस बात की संभावना है कि शेख पाकिस्तान से एम 4राइफल लेकर आया हो। इस मुठभेड़ में सेना के ट्रूपर हवलदार पिंकू कुमार शहीद हो गए, जबकि एक अन्य सिपाही घायल हो गया। घायल सिपाही को सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है।