Holi 2021 Guidelines: होली का त्योहार मनाने पर देश के इन राज्यों में लगा प्रतिबंध तो कुछ जगहों पर इस शर्त के साथ मिली छूट, देखें लिस्ट - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Holi 2021 Guidelines: होली का त्योहार मनाने पर देश के इन राज्यों में लगा प्रतिबंध तो कुछ जगहों पर इस शर्त के साथ मिली छूट, देखें लिस्ट

 


होली का त्योहार आ चुका है, लेकिन हर बार की तरह इस बार की होली थोड़ी अलग रहेगी। इसकी वजह रंगों के त्योहार होली पर (Coronavirus) कोरोना का ग्रहण लगना है। यही वजह है कि देश के कई राज्यों में कोरोना के कहर को देखते हुए होली खेलने पर (Banned) प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि कुछ राज्यों में लोगों के उत्साह और रंगों के (Holi Festival) त्योहार होली को ज्यादा प्राथमिकता देने की वजह से सशर्त छूट दी है। इसकी वजह पिछले 11 दिनों में देश के अंदर कोरोना संक्रमण का दोगुनी तेजी से फैलना है। कोरोना की नई लहर को देखते हुए कई राज्यों में सरकार ने नाईट कफ्र्यू तक लगा दिया है। साथ ही कुछ जगहों पर होली के त्योहार के दिन गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए ही होली मनाने की छूट दी गई है।

इन राज्यों में होली पर लगी रोक

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना को देखते हुए शब ए बारात से लेकर होली के त्योहार पर सार्वजनिक जगहों पर सभा से लेकर एकत्र होकर रंग खेलने पर रोक लगा दी है।

महाराष्ट्र में भी बना दिये ये नियम

महाराष्ट्र में लगातार तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने सख्ती बरती है। मुंबई में जिस भी सोसाइटी में 5 या उससे ज्यादात कोरोना संक्रमित लोग पाए गये हैं। उन्हें होली के त्योहार खेलने की छूट तो दूर सील कर दिया गया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना मास्क लगाये मिलने पर 500 रुपये का जुर्माना किया जाएगा। इसके साथ ही मॉल, रेस्तरां, से लेकर गार्डन तक रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे।

बिहार में सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र नहीं हो सकेंगे लोग

बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने होली से पहले ही आदेश जारी कर लोगों से होली के दिन सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र न होने की अपील की है। इसके साथ ही एक आदेश जारी कर कहा गया है कि होली की पूर्व संध्या पर होलिका दहन के समय एक स्थान पर ज्यादा लोगों के एकत्र होने की छूट नहीं है। इसके साथ ही फेस मास्क पहनने से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा।

उत्तराखंड में घर पर ही मनानी होगी होली

वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने लोगों से घर में ही होली खेलने की अपील की है। साथ ही त्योहार पर कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने को कहा है। इसकी वजह उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमीत मरीजों की संख्या में एक बार फिर से इजाफा होना है।

नोएडा से लेकर गोवा में धारा 144 लागू

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा से लेकर गोवा में होली के त्योहार से पहले ही धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही त्योहारों के दौरान सार्वजनिक उत्सव और सभाओं को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही सरकार के आदेशों को न मानने और कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

होली के दिन इंदौर में लॉकडाउन

इसके साथ ही इंदौर में होली के त्येहार पर लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने अब आंशिक छूट दी है। नए आदेश के मुताबिक अधिकतम 20 लोगों को एक स्थान पर इकट्ठ होने की अनुमति दी गई है। इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करते हुए उत्सव मनाने को कहा गया है।