दिल्ली के फ्लैट में भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव फंदे से लटका मिला, बीजेपी ने रद्द की संसदीय दल की बैठक - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

दिल्ली के फ्लैट में भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव फंदे से लटका मिला, बीजेपी ने रद्द की संसदीय दल की बैठक

 


BJP MP Ramswaroop Sharma Suicide: भारतीय जनता पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी (Mandi) लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत हुई है। भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा (BJP MP Ramswaroop Sharma) का शव दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल (RML Hospital) के नजदीक बने फ्लैट में फंदे से लटका हुआ मिला है। भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा 62 साल के थे। अभी आत्महत्या करने के पीछे की वजह साफ नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कहा कि आज सुबह करीब 8:30 बजे गोमती अपार्टमेंट (सांसद फ्लैट) में भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या (Suicide) कर ली है, इसकी सूचना मिली। सूचना पाकर जब मौके पर अधिकारी पहुंचे तो सांसद का शव फंदे से झूलता हुआ पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीजेपी ने रद्द की संसदीय दल की बैठक

भाजपा सांसद के एक स्टाफ ने दिल्ली पुलिस को बताया, मैं जब सुबह कमरा खोलने के लिए तो दरवाजा अंदर से लॉक था। कई आवाजें दीं लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को कॉल की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सांसद का शव फंदे से लटका हुआ थी। मौके पर कई अधिकारी पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी ने आज होने वाली संसदीय दल की बैठक को रामस्वरूप शर्मा के निधन की वजह से रद्द कर दिया है।

मंडी से दूसरी बार सांसद चुने गए

भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदरनगर के रहने वाले थे। उन्होंने दूसरी बार यहां से सांसद चुना गया था। रामस्वरूप शर्मा लंबे समय तक आरएसएस से जुड़े रहे थे। वह हिमाचल प्रदेश बीजेपी के सचिव थे। रामस्वरूप शर्मा हिमाचल फूड एंड सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में रामस्वरूप शर्मा मंडी से चुनाव लड़े और जीत हासिल की।