लोकसभा, राज्यसभा टीवी का विलय संसद टीवी में - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

लोकसभा, राज्यसभा टीवी का विलय संसद टीवी में



 नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने दो संसद चैनलों- लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी का विलय कर दिया है, जिसे अब संसद टीवी कहा जाएगा।


सरकार ने यह भी कहा कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रवि कपूर को एक साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया गया है।

सरकार ने 1 मार्च को अपने आदेश में कहा, "सभापति, राज्यसभा और स्पीकर के संयुक्त निर्णय के परिणामस्वरूप, लोकसभा आरएसटीवी और एलव्एसटीवी का संसद टेलीविजन में विलय करेगी।"

इसमें आगे कहा गया कि रवि कपूर, आईएएस (1986: असम-मेघालय) (रिटायर्ड) को तत्काल प्रभाव से एक वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए अनुबंध के आधार पर सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है।