जबलपुर जिले में आज कोरोना ने बनाया नया रिकार्ड डराने वाले आंकड़े सामने आये देखिए ये रिपोर्ट - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर जिले में आज कोरोना ने बनाया नया रिकार्ड डराने वाले आंकड़े सामने आये देखिए ये रिपोर्ट

 जबलपुर जिले में आज कोरोना के 116 नये मरीज मिले । वहीं अब तक कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 41 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए


जबलपुर | कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शुक्रवार अठारह मार्च को 41 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1302 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 116 नये मरीज सामने आये हैं । कोरोना से आज स्वस्थ हुये 41 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 736 हो गई है और रिकवरी रेट 95.83 प्रतिशत हो गया है । कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 116 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 17 हजार 464 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट नहीं मिली है । कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 252 ही है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 476 हो गये है । कोरोना की जांच हेतु आज 1505 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।