अचानक बदला मौसम का मिजाज: MP के कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

अचानक बदला मौसम का मिजाज: MP के कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश



 मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच बेमौसम बारिश ने प्रदेश के कई जिलों को तर-बतर कर दिया है, आज फिर मध्यप्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई है, मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और मौसम का मिजाज खुशनुमा दिखाई दिया, सुबह के समय प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी हुई वहींं दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और कई जिलों ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश होने लगी।

इंंदौर के अनेक इलाकों में हुई बारिश :

मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर में पिछले 24 घंटे में शहर के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज हुई, सुबह के समय शहर में दक्षिणी पूर्वी हवाएं तेजी से चली। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से शहर में आसमान में बादल छाए रहने कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। हालांकि शुक्रवार को रात के तापमान में कमी दिखाई दी।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक-

अगले दो से तीन दिन तक इंदौर में दोपहर के बाद बादल छाए रहेंगे, मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में ऊपरी हवा का चक्रवात पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है और मराठवाड़ा के ऊपर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।

खरगोन भगवानपुरा वनांचल क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के खरगोन भगवानपुरा वनांचल क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश हुई है, पूरी सड़कों पर ओले की चादर जैसी बिछी नजर आ रही है। वहीं देपालपुर में भी अचानक मौसम का मिजाज बदला है, तेज हवा के साथ ओले गिरे हैं, आगरा, बरोदा, हरनासा, सहित कई गावों में ओले गिरने की खबर है।

बता दें कि प्रदेश में गुरुवार को आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया खेतों में खड़ी फसलें व खलिहानों में पड़ी उपज को बारिश व ओलावृष्टि से नुकसान पहुंच सकता है। मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से सबसे अधिक चिंता राज्य के किसानों को हो रही है जिनकी सरसों, गेहूं व चने की फसल पकने के कगार पर है।