तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं सामिया सुलुह हसन - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं सामिया सुलुह हसन



 डार एस सलाम। सामिया सुलुह हसन को शुक्रवार को तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई। इससे दो दिन पहले राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। देश की उपराष्ट्रपति रह चुकीं सुलुह हसन को मुख्य न्यायाधीश इब्राहिम जुमा ने वाणिज्यिक राजधानी डार एस सलाम में स्टेट हाउस में शपथ दिलाई। इसके साथ ही सुलुह तंजानिया और पूर्वी अफ्रीका में सर्वोच्च पद धारण करने वाली पहली महिला बन गईं।

61 वर्षीय सांख्यिकीविद् ने 2000 में राजनीति में पदार्पण किया और विभिन्न मंत्री पदों पर रहते हुए अपना ग्राफ तेजी से बढ़ाया। वह जांजीबार द्वीप की रहने वाली हैं।

सुलुह हसन को 2014 में संवैधानिक सभा का उपाध्यक्ष चुना गया था और इसके तुरंत बाद 2015 में वह राष्ट्रपति की सहयोगी और देश की उपराष्ट्रपति बन गईं।

संविधान के अनुसार, 2025 में अगले चुनाव तक सुलुह हसन देश के सर्वोच्च पद पर आसीन रहेंगी।

मैगुफुली फरवरी के अंत से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे। यह अफवाह फैल गई थी कि उनकी मौत कोरोना की वजह से हो गई है।

देश की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यहां मई 2020 के बाद कोरोना के कोई नए मामले नहीं आए हैं।