VIDEO - वकीलों से मारपिट ओमती थाने में मंचा हंगामा 3 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIDEO - वकीलों से मारपिट ओमती थाने में मंचा हंगामा 3 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित

 


वकीलों से मारपिट ओमती थाने में मंचा हंगामा 


जबलपुर में वकीलों से पुलिस ने की मारपीट ओमती थाने में हंगामा 3 पुलिसकर्मी हुये  निलंबित



जबलपुर | रसल चौक के पास बुधवार की देर रात ओमती पुलिस ने अधिवक्ता और उनके साथियों से मारपीट कर दी। घटना की जानकारी लगते ही अधिवक्ता के साथीगण  ओमती थाने पहुंच गये, और हंगामा शुरू कर दिया।

अधिवक्ता अमित कोहली ने मीडियाकर्मी को बताया कि वे अपने साथी बाला ठाकुर, रोहित पटेल, राजीव चौधरी के साथ रसल चौक से जा रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने उनसे वाद विवाद शुरू कर दिया उसी दरम्यान वहाँ से गुजर रहे ओमती पुलिस के जवान वहां पहुंचे और अधिवक्ताओं से मारपीट शुरू कर दी। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस जवानों ने जबरन उन्हें पुलिस वाहन में बैठाया और अपराधियों की तरह घसीट कर थाने ले गए। थाने के भीतर भी उनसे अभद्रता की गई।


घटना की जानकारी लगते ही घायल अधिवक्ता के साथी ओमती थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की मामला बढ़ता देख एडिशनल एसपी गोपाल खांडेल और ओमती सीएसपी आर डी भारद्वाज थाने पहुंचे। पुलिस अधिकारीयों ने अधिवक्ताओं से बातचीत की और मामला शांत कराने की कोशिश की लेकिन अधिवक्ता एफ आई आर कराने की बात पर अड़े रहे। आनन-फानन में मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस विभाग ने तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। और जाँच के आदेश दिये गये। तब जाकर साथी अधिवक्ताओं का गुस्सा शाँत हुआ ।