Corona vaccination: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने RR अस्पताल में ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Corona vaccination: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने RR अस्पताल में ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

 


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को दिल्ली स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली।

राष्ट्रपति कोविंद ने  उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत इसकी पात्रता रखते हैं।     

राष्ट्रपति भवन के ट्वीट के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद ने इतिहास के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिये सभी डाक्टरों, नर्स, स्वास्थ्य कर्मियों तथा प्रशासकों को धन्यवाद दिया ।    

इसमें बताया गया है कि राष्ट्रपति के साथ उनकी पुत्री अस्पताल गई थीं ।    

गौरतलब है कि दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत, एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा।   

टीकाकरण के लिए लोग कोविन टू-पाइंट जीरो पोर्टल या आरोग्य सेतु जैसे अन्य आई टी ऐप्लीकेशन पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मार्च को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली थी ।