Daily Horoscope: जानें, सभी 12 राश‍ियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Daily Horoscope: जानें, सभी 12 राश‍ियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार

 


शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ
सितारा शाम तक कामकाजी भागदौड़ तथा व्यस्तता रखेगा, शत्रु कमजोर तथा तेजहीन रहेंगे, मगर बाद में हर फ्रंट पर कामयाबी मिलेगी।

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो
सितारा शाम तक आमदनी वाला तथा अर्थदशा कंफर्टेबल रखने वाला, मान-सम्मान बना रहेगा, मगर बाद में मित्र, साथी कंसिडरेट बने रहेंगे।

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह
कामकाजी कामों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, कामकाजी दशा भी संतोषजनक, कारोबारी टूरिंग का प्रोग्राम भी लाभकारी रहेगा।

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो
सितारा शाम तक नुक्सान-परेशानी वाला, इसलिए कामकाजी काम अलर्ट रह कर निपटाएं, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे
सितारा शाम तक व्यापार-कारोबार में लाभ वाला, मान-सम्मान तथा कामयाबी वाला समय, मगर बाद में समय खर्चों, परेशानियों वाला।

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
जिस काम के लिए कोशिश करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, तेज प्रभाव बना रहेगा, शत्रु आपके समक्ष ठहर नहीं सकेंगे।

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
आम सितारा जोरदार जो आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, कामकाजी दशा भी संतोषजनक, यत्न करने पर कोई उलझा काम सिरे चढ़ेगा।

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु
सितारा शाम तक पेट के लिए ठीक नहीं, तबीयत को सूट न करने वाली वस्तुओं को कम यूज करें, मगर बाद में आम हालात बेहतर बनेंगे।

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
सितारा शाम तक कारोबारी कामों के लिए अच्छा, कोशिशों में विजय मिलेगी, मगर बाद में समय ढीला बनेगा, नुक्सान का भय।

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
सितारा शाम तक कमजोर, मनोबल में टूटन के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने में घबराहट महसूस करेंगे, मगर बाद में समय बेहतर बनेगा।

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द
सितारा शाम तक बेहतर,हर मोर्चा पर प्लानिंग मैच्योर होगी, मगर बाद में मन टैंस, परेशान, अस्थिर-सा रहेगा।

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
सितारा शाम तक जायदादी कामों के लिए बेहतर, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे, शत्रु कमजोर रहेंगे, कामकाजी दशा ठीक रहेगी।