Mahashivratri 2021 Mantra: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को इन मंत्रों से करें प्रसन्न, दूर होगा ग्रहों का दोष - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express 24 एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express 24 पढ़ें।

Breaking

Mahashivratri 2021 Mantra: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को इन मंत्रों से करें प्रसन्न, दूर होगा ग्रहों का दोष



 Mahashivratri 2021 Mantra: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन भगवान शिव के साथ साथ शिव परिवार की भी पूजा की जाती है. ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ था. महाशिवरात्रि पर की जाने वाली पूजा कई प्रकार के कष्टों को दूर करती है. वहीं ग्रहों के दोष को भी दूर करने में सहायक मानी गई है.


महाशिवरात्रि पर इन ग्रहों की करें शांत
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से शनिदेव, राहु, मंगल और चंद्रमा की विशेष शांति होती है. इसके साथ ही अन्य ग्रहों का भी दोष दूर होता है.


शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या
मिथुन राशि और तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है, वहीं धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसके साथ ही जिन लोगों की कुंडली में शनिदेव अशुभ फल प्रदान कर रहे हैं, उन्हें महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की विधि पूर्वक पूजा करने से लाभ मिलता है.


भगवान शिव मनचाहे वर की कामना पूर्ण करते हैं
महाशिवरात्रि का व्रत मनचाहे वर की कामना को भी पूर्ण करता है. इसके साथ ही शादी विवाह में आने वाली बाधाओं को भी दूर करने में महाशिवरात्रि का व्रत उत्तम माना गया है.


महाशिवरात्रि पर इन मंत्रों का जाप करें
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥