लॉकडाउन रिटर्न: फुल शटडाउन हुआ रायपुर, 11 दिनों के लिए सभी सीमाएं सील , पंजाब में नाइट कर्फ्यू का ऐलान - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

लॉकडाउन रिटर्न: फुल शटडाउन हुआ रायपुर, 11 दिनों के लिए सभी सीमाएं सील , पंजाब में नाइट कर्फ्यू का ऐलान

 


देश में लगातार बढ़े रहे कोरोना संक्रमण के नए मामलों से हाहाकार मच गया है। कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण के कारण रायुपर जिला अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिसमें 9 अप्रैल शाम 6 बजे 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक फुल लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान रायपुर जिले की सभी सीमाएं बंद रहेंगी।

रायपुर जिलाधिकारी के अनुसार जिले में मेडिकल दुकानों को अपने निर्धारित समय में खुलने की अनुमति होगी। दूध वितरण और समाचार पत्रों के वितरण की सुबह 6 बजे से 8 बजे और शाम 5 बजे से 6:30 तक अनुमति होगी। दूध वितरण के लिए दुकान नहीं खोली जाएंगी। दुकान के सामने सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए दूध वितरण किया जाए।

ये भी पढ़ें- कोरोना का कहर: देश में 1 लाख 15 हजार से ज्यादा नए केस, टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड

वहीं, पंजाब में भी कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। पंजाब सरकार ने 30 अप्रैल तक के लिए राज्य में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लागू किया। सरकार ने राज्य में राजनीतिक सभाओं पर भी प्रतिबंध लगाया। इससे पहले दिल्ली सरकार ने भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में 9 हजार से अधिक मामले बीते एक दिन में दर्ज किए गए हैं जबकि रायपुर में 28 सौ से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, देश में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते 24 घंटे में 1,15,000 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। सबसे अधिक महाराष्ट्र से मामले सामने आ रहे हैं।