जबलपुर जिले में आज फिर बढ़े कोरोना मरीज तो वहीं 2 व्यक्तियों की कोरोना से मौत हो गयी - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

जबलपुर जिले में आज फिर बढ़े कोरोना मरीज तो वहीं 2 व्यक्तियों की कोरोना से मौत हो गयी

 जबलपुर जिले में आज कोरोना के 185 नये मरीज मिले । तो वहीं कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 138 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए


जबलपुर
|कोरोना से स्वस्थ होने पर आज गुरुवार एक अप्रैल को 138 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1744 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 185 नये मरीज सामने आये हैं । कोरोना से आज स्वस्थ हुये 138 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 17 हजार 763 हो गई है और रिकवरी रेट 91.75 प्रतिशत हो गया है । कल बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 185 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 19 हजार 360 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 269 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1328 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 1921 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।