जेलों में बंद 4500 कैदियों को दो महीनों की पैरोल पर रिहा करेगी सरकार बोले नरोत्तम मिश्रा देखें वीडियो - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

जेलों में बंद 4500 कैदियों को दो महीनों की पैरोल पर रिहा करेगी सरकार बोले नरोत्तम मिश्रा देखें वीडियो


जेलों में बंद 4500 कैदियों को दो महीनों की पैरोल पर रिहा करेगी शिवराज सरकार।

जेलों से दंडित बंदियों को पहले कि तरह 60 दिनों का पैरोल स्वीकृत करने जा रही है। 4,500 दंडित बंदियों को जेल से रिहा किया जाएगा। वे 60 दिनों की पैरोल पर अपने घर जाएंगे देखें वीडियो 👇


भोपाल
| प्रदेश में कोरोना की लगातार भयावह स्थिति को देखते हुए राज्य की शिवराज सिंह सरकार चिंतित दिखाई दे रही है। यही वजह है कि आज मंगलवार को राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य की जेलों में बंद 4500 दंडित कैदियों को 2 महीने की पैरोल पर रिहा करने जा रही है।

राज्य सरकार पूरे प्रदेश की जेलों से दंडित बंदियों को पहले कि तरह 60 दिनों का पैरोल स्वीकृत करने जा रही है। 4,500 दंडित बंदियों को जेल से रिहा किया जाएगा। वे 60 दिनों की पैरोल पर अपने घर जाएंगे: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम


एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, मध्यप्रदेश सरकार में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी मीडिया को दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश की जेलों से दंडित बंदियों को पहले कि तरह 60 दिनों का पैरोल स्वीकृत करने जा रही है। 4,500 दंडित बंदियों को एक दो दिन में जेल से रिहा किया जाएगा। वे 60 दिनों की पैरोल पर अपने घर जाएंगे। सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बाद ये निर्णय लिया है। 


आपको बता दें कि राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सतना, ग्वालियर सहित कई जिलों में बड़ी मात्रा में हर रोज कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। वहीं राज्य में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।